हिंदी फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के नाम है. इसने शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़ते हुए ये रिकॉर्ड बनाया था. 'जवान' ने 2023 में 65 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन करके सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था. साउथ से आई 'पुष्पा 2' ने 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री' कहलाने वाले बॉलीवुड से ये रिकॉर्ड छीन लिया था. थिएटर के बाहर चेक-इन की लाइनें, हाउसफुल होते शोज और टिकट सेल्स के रिकॉर्ड... 'धुरंधर 2' डाइनमाइट बन चुकी है! रणवीर सिंह की फिल्म के धमाके बुधवार से ही सुनाई देने लगे, जब प्रीव्यू शोज हाउसफुल होने लगे. पर 'धुरंधर 2' ने अब सबसे लाउड धमाका कर दिया है. गुरुवार को इसने जैसी भीड़ जुटाई, उससे ही ये आहट मिल गई थी कि इसके ओपनिंग कलेक्शन की गूंज नॉर्थ से साउथ तक सुनाई देगी. अब अल्लू अर्जुन का सबसे बड़ी ओपनिंग का ऑल टाइम रिकॉर्ड टूट चुका है क्योंकि अगर 'पुष्पा 2' वाइल्ड-फायर थी, तो 'धुरंधर 2' हाइड्रोजन बम बन गई है!
'धुरंधर 2' के निशाने पर सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंगहिंदी फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के नाम है. इसने शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़ते हुए ये रिकॉर्ड बनाया था. 'जवान' ने 2023 में 65 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन करके सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था. साउथ से आई 'पुष्पा 2' ने 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री' कहलाने वाले बॉलीवुड से ये रिकॉर्ड छीन लिया था.
पांच भाषाओं में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' ने सिर्फ हिंदी से ही पहले दिन 72 करोड़ का नेट कलेक्शन कर डाला था. मगर अब 'धुरंधर 2' अल्लू अर्जुन का ये टॉप रिकॉर्ड ढेर करने की पूरी तैयारी में है. ये रिपोर्ट लिखे जाने के वक्त सैकनिल्क के डेटा के अनुसार, 'धुरंधर 2' करीब 75 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर चुकी है. जिसमें सिर्फ हिंदी कलेक्शन का शेयर ही 72 करोड़ से ज्यादा हो गया है.


Blog