रॉयल एनफील्ड ने अपनी गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) का अपडेट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक दो साल पहले लॉन्च किया था. नए अपडेट के साथ ही ब्रांड ने इसका नया वेरिएंट Guerrilla 450 Apex भी लॉन्च किया है. बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है.
बाइक के एपेक्स वेरिएंट में हैंडलबार थोड़ा नीचे (56 एमएम) और आगे (57 एमएम) की ओर सेट किया गया है. इसका मतलब है कि बाइक चलाते हुए राइडर पहले के मुकाबले अब आगे की ओर ज्यादा झुका होगा. बाइक में नए टायर्स जोड़े गए हैं. बाइक का सीधा मुकाबला ट्रायम्फ स्पीड 400 से है. आइए जानते हैं इस बारे में क्या कुछ नया और अब इसकी कीमत कितनी है.
इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक में वहीं पुराना 452 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 40 पीएस की पावर और 40 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ आता है. बाइक में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं.


Blog